भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की धूमधाम के साथ मनाई गई 135 वीं जयंती….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(उत्तराखंड)-पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त या जी॰बी॰ पन्त (जन्म 10 सितम्बर 1887 मार्च) को हुआ था और वह एक प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था।

इस अवसर पर लालकुआं नगर पंचायत के एनडी तिवारी सभागार में आयोजित पंत जयंती समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पंत जी के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक सुंदर सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आयोजित पंत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी जान की परवाह किए बगैर अंग्रेजों के जुल्म को अपने शरीर पर सहते हुए पंत जी ने जवाहरलाल नेहरु की जान बचायी थी।

 

साथ ही अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि पंत जी द्वारा आजादी के बाद देश के विकास कार्यों में किये उल्लेखनीय कार्यों के चलते आज पूरी दुनिया में उत्तराखंड के इस महान सपूत का नाम बड़े ही गर्व से लिया जाता है। नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंद सिंह ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को देश का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि हम सभी को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कहा कि देश में पंत जी जैसे महानुभावों की और आवश्यकता है।

 

ताकि भारतवर्ष और तेजी के साथ विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सके। पंत जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को उनके पद चिन्हों पर आज चलने की जरूरत है। देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपने नैतिक दायित्व निभाने के साथ ही एकता अखंडता और स्वतंत्रता को अपनाने में अहम भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुश्री पूजा, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा,

 

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज, युवा मोर्चा अध्यक्ष बॉबी संभल, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत राजकुमार सेतिया, अरुण प्रकाश, विनोद श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, गुरदयाल सिंह मेहरा नगर पंचायत के सभासद हेमंत पांडे, रंजू देवी, योगेश उपाध्याय, राजलक्ष्मी पंडित, रविशंकर तिवारी, संजीव शर्मा, बीना जोशी, सहित तमाम विद्यालयों के नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *