बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया कांग्रेसका 137 वां स्थापना दिवस कांग्रेस पार्टी के 137 वे स्थापना दिवस पर किया महान विभूतियों को याद

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-( सुनील शर्मा) काशीपुर में द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नव चेतना भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 137 वे स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर मिष्ठान और महान विभूतियों को याद किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस पर अपने अपने विचार प्रकट किये महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सन्दीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही विकास की जननी है 60 वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने देश के प्रत्येक नागरिक को जमीनी स्तर पर विकास करने में सक्षम भूमिका निभाने में आगे रही। कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आवान किया कि इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए स्थानीय क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक हर हाल में जिताने का अवाहन जनता से किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *