महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास होने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने किया हर्ष व्यक्त……

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास होने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस विधेयक को कांग्रेस की देन बताया है। प्रेस को जारी एक बयान में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक का जो सपना आज साकार हुआ है उसकी परिकल्पना कांग्रेस ने ही की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ओर पूर्व महासचिव राहुल गांधी ने भी इसका खुलकर समर्थन किया है।

वास्तव में कांग्रेस इस विधयेक को बहुत पहले लाना चाहती थी। कांग्रेस ने ही सबसे पहले इस विधेयक को लाने की शुरूआत की थी। पूर्व में इसे राज्य सभा में कांग्रेस ने ही पास कराया था। लेकिन किन्ही कारणों से यह विधेयक लागू नहीं हो पाया था। आज नगर निकायों में 15 लाख से अधिक महिला प्रतिनिधि नेतृत्व कर रही हैं वह भी कांग्रेस की ही देन है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस विधेयक को 2024 के लोकसभा चुनाव से ही लागू किया जाना चाहिए।

साथ ही इसका लाभ ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को भी मिलना चाहिए। तभी यह विधेयक सार्थक होगा। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण पर जोर देती आयी है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने समय समय पर महिलाओं को हित में बड़े कदम उठाये हैं। आगे भी कांग्रेस महिलाओं को सशक्त और स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *