मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे, जनता से की सीधी बातचीत – अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे, जनता से की सीधी बातचीत – अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सायं खटीमा पहुंचे। जैसे ही उनका हेलिकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा, वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी सीधे कैंप कार्यालय लोहियाहेड पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर राजनीतिक और सामाजिक माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। जिला अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता के प्रेम सिंह टूरना, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, गुंजन सुखीजा, सतीश गोयल, जीवन धामी, किशन किन्ना, भुवन भट्ट, अमरजीत सिंह, रविन्द्र राणा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अधिकारियों में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जयकिशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन से खटीमा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई और लोगों ने इसे सरकार की विकास और जनसरोकारों के प्रति गंभीरता का संकेत माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *