स्लीपर फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, फैक्ट्री के टीन शेड पर गिर पड़ी विशालकाय चिमनी…

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

लालकुआं-(राहुल दुम्का) नगर में रेलवे के लिए स्लीपर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार की दोपहर को भीषण हादसा हो गया जिसमें स्लीपर फैक्ट्री की एक विशालकाय चिमनी फैक्ट्री के टीन शेड में भरभरा कर गिर पड़ी भारी भरकम चिमनी के टीन शेड में गिरने से पूरा टीन शेड क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गिरा घटना के समय कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था

 

जिसके चलते जनहानि होने से बच गई क्षेत्रवासियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर इस घटना को छुपाने का आरोप लगाया है इसी बीच कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिस वीडियो से उक्त घटना के बारे में सभी को जानकारी प्राप्त हुई घटना के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए वहीं एसडीएम मनीष कुमार सिंह का कहना है

 

की चिमनी गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है मामले की प्राथमिकता से जांच कराई जाएगी पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने बताया कि उन्होंने कोतवाली पुलिस को निर्देश दे दिए हैं कि वह मौके पर जाकर हालात की जानकारी  देंगे इधर चिमनी गिरने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है स्लीपर फैक्ट्री के मजदूरों में दहशत की स्थिति बनी हुई है कि कहीं आगे भी कोई दूसरा हादसा ना हो जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *