एलबीएस छात्र गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, दोनों ग्रुपों के दो-दो छात्र गंभीर……

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र गुटों के बीच हल्दूचौड़ में जबरदस्त संघर्ष हुआ है, जिसमें दोनों ओर से युवक घायल हुए हैं, एक ओर से छात्र संघ उपाध्यक्ष और उप सचिव घायल है, वहीं दूसरी ओर से भी ललित सुयाल और संजय टाकुली घायल है, जिनमें ललित सुयाल को गंभीर चोट आई है। स्थानीय कोतवाली में ललित सुयाल पुत्र श्री घरम सिहं सुयाल निवासी इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता द्वारा दी गयी तहरीर में कहा हैं कि बीती रात लगभग ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे वह हल्दूचौड़ से अपने घर को आ रहा था

 

इस दौरान सिघंल फार्म हल्दूचौड़ मार्ग मे भगत दरियाल निवासी बिकासपुरी बिन्दुखन्ता द्वारा अपने साथियों देवेन्द्र सिहं नैनवाल निवासी राजीव नगर प्रथम बिन्दुखन्ता, सतीश सनवाल निवासी गंगापुर कवडबाल हल्दूचौड़ व दो तीन अज्ञात लोगो द्वारा जबरन रोक कर गाली गलौच व मारपीर करते हुए सिर पर वार कर दिया, जिसे जिससे ललित सुयाल के माथे पर गंभीर चोट एवं संजय टाकुली को भी गुम चोटें आई है, वही छात्र संघ उपाध्यक्ष भगत सिंह धरियाल द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है

 

कि युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू एवं अन्य आधा दर्जन युवकों द्वारा वर्तमान उपसचिव देवेंद्र नैनवाल और उपाध्यक्ष भगत सिंह दरियाल को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जो कि वर्तमान में आईसीयू में भर्ती है। इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है, साथ ही छात्रों की धर पकड़ के लिए टीम गठित करते हुए कुछ युवकों को उठाया है। विदित रहे कि एलबीएस में छात्र संघ चुनाव को लेकर जबरदस्त गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है,

 

जिसमें कई बार खूनी संघर्ष भी हो चुका है, तथा अब किसी गंभीर अप्रिय घटना की संभावना भी बन रही है। इधर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है, उन्होंने कहा कि गुंडई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *