प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ने चेकिंग के दौरान पकड़ा स्मैक तस्कर….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुम्का) पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं,

 

इसी के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने चेकिंग अभियान में स्मैक तस्कर अभियुक्त नाम शाहरुख उम्र 25 पुत्र जाहिद निवासी लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा हल्द्वानी को पकड़कर सफलता पाई, अभियुक्त के  खिलाफ एफ़ आई आर  , एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है,

 

कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि अभियुक्त नशे का आदी है तथा कई वर्षों से वह नशा करता है तथा आसपास के क्षेत्र में नशा बेचकर  अपना खर्चा चलाता था, वही जांच में अभियुक्त के तार यूपी बरेली से जुड़े बताए जा रहे हैं जिस पर पुलिस जांच कर रही है वही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच में जुटी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *