आगरा में सगाई के मंडप पर पहुंचने से पहले ही लड़के को अपहरण कर लिया गया। खबर सुन सुसराल वालों के पैरों तले ख‍िसक गई जमीन…..

ख़बर शेयर करें -

आगरा- ताजगंज एकता क्षेत्र चौकी  सोमवार की रात मैरिज होम में सगाई के मंडप में पहुंचने से पहले ही लड़का लापता हो गया। सगाई करने पहुंचे लड़की के परिजनों को लड़के वालों ने बेटे के अपहरण की जानकारी दी तो ख़बर सुनकर उनके पैरों तले नीचे की जमीन खिसक गई। लड़की वालों ने कहा क‍ि लड़के के परिवार द्वारा सगाई से पहले बुलट बाइक और लाखों रुपये कैश लिया गया था।

 

लड़की वालों ने इसे किसी साजिश के अन्तर्गत लड़के को गायब करने का आरोप लगाया है। रात भर  चली इस पंचायत में कोई भी नतीजा नहीं निकलने पर लड़की वाले  मंगलवार सुबह को एकता पुलिस चौकी  पहुंच गए। जहा उन्होंने सूचना देकर लड़के वालों की शिकायत कर दी। भोगांव, मैनपुरी न‍िवासी लड़की वालों ने कहा कि एक वर्ष पहले रिश्ता तय हुआ था। लड़का ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र का निवासी है, और लड़का एक एकाउंटेंट है।साथ ही उनकी बात लड़के वालों से 15 लाख में शादी करने की तय हुई थी।

 

लड़के को वह बुलट बाइक और 14 लाख रुपये  सगाई से पहले ही  दे चुके है। सोमवार की रात को देवरी रोड स्थित एक मैरिज होम में लगुन सगाई का प्रोग्राम था।लड़की वाले देवरी रोड स्थित मैरिज होम में लड़के वालों के आने का इन्तजार कर रहे थे रात करीब 12 बजे तक लड़के वाले कहते रहे कि लड़का बस कुछ देर में यह आने वाला है। और फिर बाद में कहने लगे कि लड़के का घर के पास से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। जिसे ख़बर सुनकर लड़की वालों के होश उड़ गए। रात करीब दो बजे तक इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत चलती रही।

 

लड़के वालों का कहना है की उनके बेटे काे अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है।और वही लड़की वालों का कहना था कि अपहरण की कहानी सही नहीं लग रही है।जिसे एक झूठी कहानी बनाकर ही लड़के को उसके परिजनों ने ही साजिश के तहत उसे कही गायब कर दिया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह के निर्देश के बाद मामले की जांच की जा रही है। लड़की वालों की तहरीर के आधार  पर ही कोई आगे की कार्रवाई पुरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *