कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का डीडी चौक पर पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ लोगों ने जमकर नारे बाजी की…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- आपको बता दें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के आवाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का डीडी चौक पर पुतला दहन किया सीपी शर्मा ने कहा कि बागेश्वर के हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष और बजरंग दल के पूर्व नगर अध्यक्ष ने देवभूमि को कलंकित किया है। ऐसे लोगों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बागेश्वर के हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष और पूर्व नगर अध्यक्ष ने एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया,

 

यह बेहद शर्मनाक घटना है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना के बाद भाजपा के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे की पोल खुल गई है। भाजपा का गिरगिटी चरित्र और महिला विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने नग्न हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। कहा कि इससे पहले भी भाजपा के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, कुलदीप सेंगर, भाजपा के संगठन महामंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक महेश नेगी, सुरेश राठौर और पूर्व मंत्री बंशीधर भगत पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे।

 

इससे साफ है कि भाजपा नेता महिलाओं के सम्मान के प्रति कितनी सजग है। कहा मणिपुर में युवती को नग्न कर घुमाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। भाजपा सरकारों ने हमेशा दोषियों को बचाने का कार्य किया है। संजय कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ महिलाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद राज्य सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता को आज तक इंसाफ नहीं मिला है।

 

कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं का शोषण और अपमान हो रहा है। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि बागेश्वर के दोषी नेताओं के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *