“मूल्य प्रवाह” द्वारा मनाया गया योग दिवस …..

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-आज दिनांक18/6/2022 को कु.वि.वि. की मूल्य प्रवाह एवं योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्य क्रमों का आयोजन किया गया।’मूल्य प्रवाह’ की संयोजक डॉक्टर लज्जा भट्ट द्वारा कार्य क्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की गई।

 

कार्य क्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर इन्दु पाठक ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों द्वारा किए जाने वाले आसनों की सराहना की।कार्य क्रम का संचालन डाक्टर लज्जा भट्ट

 

तथा धन्यवाद ज्ञापन डाक्टर हिमांशु लोहनी द्वारा किया गया।कार्य क्रम में मूल्य प्रवाह के सदस्य डॉक्टर संतोष कुमार, डाक्टर दीपा आर्य, डाक्टर प्रदीप, डाक्टर निधि वर्मा, डाक्टर दिव्या, डाक्टर मेधा नैलवाल तथा बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *