गदरपुर के गूलरभोज में नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मृत्यु.….

ख़बर शेयर करें -

 गदरपुर-गदरपुर के गूलरभोज क्षेत्र में ककराला नहर में नहाने गए रुद्रपुर निवासी युवकों के एक समूह में से एक युवक की डूबकर मौत हो गई प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने बताया कि कुछ लड़कों का समूह जो कि रुद्रपुर से गूलरभोज के ककराला नहर में नहा रहा था उसी दौरान एक युवक जब बाहर नहीं निकला तो युवकों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी

इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ ही गदरपुर पुलिस के जल पुलिस जवान इस युवक की तलाश में नदी में उतरे हैं और अन्य गेटों को बंद करवा दिया गया और युवक के शव की तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि गूलरभोज क्षेत्र में जल पुलिस पूर्व से ही तैनात है

 

और उनके द्वारा युवक के शव की तलाश कर ली गई है युवक की उम्र 20 वर्ष निवासी रुद्रपुर बताया जा रहा है वही देर रात्रि शव मिलने पर पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *