अंकिता को इंसाफ के लिए मोमबत्ती लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, वीवीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग……

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- प्रदेश के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड का एक साल पूरा होने पर हत्याकांड में वीवीआईपी की भूमिका और उसके नाम का खुलासा करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में सोमवार की शाम शहर में मोमबत्ती जुलूस निकाला। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार की शाम पूर्व विधायक की अगुवाई में लखनपुर चौक स्थित शहीद पार्क में एकजुट हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मोमबत्ती जुलूस निकालना शुरू किया। “अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे खातिर जिंदा हैं”,

 

“वीवीआईपी के नाम का खुलासा करो” जैसे नारों के साथ जुलूस रानीखेत रोड होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।  इस मौके पर पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि हत्याकांड के एक साल पूरे होने के बाद भी सरकार उस वीवीआईपी के नाम का खुलासा रहें कर सकी है, जिसको स्पेशल सर्विस न दिए जाने पर हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया। सरकार एक कॉलेज का नाम अंकिता के नाम पर रखकर इस पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास कर रही है। लेकिन सरकार की इन चालाकियों को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।

 

सरकार को हर हाल में बताना ही पड़ेगा कि हत्यारोपी के रिजॉर्ट पर रात के अंधेरे में सबूत नष्ट करने के बुलडोजर चलाकर केवल अंकिता का ही कमरा किसके इशारे पर तोड़ा गया। किस अपराधी को बचाने के लिए रिजॉर्ट में रहस्यमई ढंग से आग लगी। और वह सुपर पावर वीवीआईपी कौन है जिसके नाम के खुलासे की मांग से ही पूरी भाजपा और सरकार के मुंह में दही जमा हुआ है। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल खुलासा, किशोरीलाल, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस उषा जोशी, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस सुमन जोशी, सभासद विमला आर्य,

 

वीना रावत, यूथ कांग्रेस महासचिव राहुल नेगी, सुमित तिवारी, सभासद मोहम्मद अज़मल, जावेद खान, अंकुश अग्रवाल, अजय छिमवाल, नवीन सुनेजा, महेश चंद्र पाण्डे, सुमन जोशी, धारा बल्लभ पांडे, गोपाल रावत, पंकज पांडेय, वीरेन्द्र लटवाल, धीरज उपाध्याय, दीपक जोशी, दीपक मसीह, लीलाधर जोशी, राजेश नेगी, भास्कर चमियाल, विक्रम भट्ट, सुमित तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अमरजोत, कमल तिवारी, धीरज ढोंढियाल, मोहम्मद मुजीब, डूगर सिंह कनवाल, फरमान अली, पंकज बिष्ट, फरीद अख्तर, नजाकत अली, धीरज मोलिखि, भारत रावत, महेंद्र सिंह रावत, कुबेर कड़ाकोटी, कमल नेगी, अंकुश अग्रवाल, मोईन खान, आफाक हुसैन,  शाहिद हुसैन, अतुल सक्सेना, प्रताप सिंह रौतेला, नवीन सुनेजा, आनन्द कपकोटी, चाँद खान, लीलाधर जोशी, प्रेम जैन, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *