दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया,जाने क्या है पूरा मामला…

ख़बर शेयर करें -

 गोरखपुर-(एम् सलीम खान) गोरखपुर जिले के तिवारीपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने अपने ही सरकारी आवास में खुद को गोली से उड़ाया लिया। दरोगा ने गोली मारकर आत्महत्या पारिवारिक विवाद के चलते की है।

 

पुलिस अधीक्षक नगर सोनल कुमार ने बताया कि तीस वर्षीय हरेंद्र प्रताप सिंह की डियूटी शनिवार को होली पर्व पर निकलने वाली नरसिंह यात्रा में लगाईं गई थी। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद लोगों ने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि हरेंद्र जमीन पर लहुलुहान हालत में पड़ा हुए थे।

 

उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एस आई मूल रूप से अयोध्या जनपद के रहने वाले थे।एक वर्ष पूर्व उनकी तैनाती तिवारीपुर कोतवाली में बतौर द्वितीय पुलिस अधिकारी के पद पर हुई थी।वह थाने में सरकारी आवास में रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *