द्रोणा पब्लिक स्कूल की वैन में लगी आग, चारों ओर मची अफरा-तफरी……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कालाढूंगी रोड पर द्रोणा पब्लिक स्कूल की खड़ी स्कूल की वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस दौरान वैन में कोई भी बच्चा मौजूद नही था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। हल्द्वानी में सड़क पर खड़ी द्रोणा पब्लिक स्कूल की एक वैन में अचानक आग लग गई। इससे गाड़ी में रखे स्कूल की ट्रॉफी व अन्य सामान जल गए। गनीमत रही कि वैन में कोई नहीं था।

सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। मामले की जांच के लिए परिवहन विभाग जुट गई है। तिकोनिया स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में बुधवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया जाना है। मंगलवार को स्कूल के पीटी शिक्षक ललित स्कूल वैन से ट्रॉफी और शील्ड आदि खरीदने के लिए बाजार गए थे।

चालक ने वैन को शोरूम के बाहर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। सभी सामान वैन में रख दिया गया। शिक्षक और चालक बिल लेने के लिए पहुंचे कि अचानक स्कूल वैन में आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *