किच्छा क्षेत्र में गेहूं के खेत में लगी आग, उधम सिंह नगर पुलिस की फायर यूनिट ने पाया काबू……..

ख़बर शेयर करें -

किच्छा- फायर यूनिट किच्छा को सूचना प्राप्त हुई कि ढाता फार्म निकट पिपलिया चौराहा में आग लगी है उक्त सूचना पर फायर स्टेशन यूनिट किच्छा द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि आग आजम के खेत में गेंहू की नाड़ में लगी थी जो नजदीकी फार्म व झोपड़ियो की तरफ बड़ रही थी जिसे फायर स्टेशन यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर 1 होज व होज़ रील  की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

 

स्थानीय लोगों द्वारा फ़ायर यूनिट की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। बाद समाप्त अग्निशमन कार्य के यूनिट प्रभारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व स्थानीय जनता को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए भविष्य में किसी भी अग्निकांड के समय स्थानीय फ़ायर स्टेशन को सूचित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *