हल्द्वानी_ज़िला महानगर कांग्रेस ने देवभूमि की बेटियों/महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ़ किया मौन उपवास…….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– देवभूमि उत्तराखंड की बेटियों/महिलाओं पर दिनप्रतिदिन बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ,कोलकाता और रुद्रपुर में हुए हालिया रेप और मर्डर के मामलों के विरोध में हल्द्वानी में भी विरोध ने अब तूल पकड़ लिया है। जिसको लेकर आज यानी सोमवार को ज़िला महानगर कोंग्रेस हल्द्वानी ने मौन उपवास कर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया।

 

आपको बता दें रक्षा बंधन के पवित्र पर्व पर जिला/महानगर कांग्रेस द्वारा मंगलपडाव, हल्द्वानी स्थित अंबेडकर पार्क में महिला सुरक्षा और अस्मिता के मुद्दे को लेकर मौन उपवास किया। मौन उपवास कर ज़िला महानगर कोंग्रेस हल्द्वानी ने अपनी आवाज बुलंद की और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

 

ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मौन उपवास कार्यक्रम मे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, और हल्द्वानी विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश समेत कई नेतागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *