भारतीय जनता युवा मोर्चा लालकुआं के मंडल अध्यक्ष का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी…..

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता युवा मोर्चा लालकुआं मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि वह नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार के खुलासे की मांग के लिए वह धरने पर बैठे हैं और जब तक वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं हो जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा की गुरुद्वारा परिसर में 15 लाख रुपए की लागत से जो शौचालय बनाया गया है

 

उसकी भी जांच होनी चाहिए इसके अलावा स्वर्गीय माया बिष्ट के नाम पर जो द्वार का निर्माण किया गया है उसकी भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में जल्द ही मुख्यमंत्री से देहरादून जाकर मुलाकात करेंगे और पत्र देकर एसआईटी जांच की भी मांग करेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *