अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का किया गया निरीक्षण, भारी संख्या में बाहरी राज्यों से आएगा अर्धसैनिक बल…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- (रेलवे अतिक्रमण) भारी संख्या में बाहरी राज्यों से आएगा अर्धसैनिक बल, रुकवाने के इंतजाम में जुटा प्रशासन…

हल्द्वानी- हल्द्वानी  के बनभूलपुरा में नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे की 78 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है। अतिक्रमण हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अन्य पैरामिलेट्री फोर्स की जरूरत पड़ेगी, जो कि जल्दी हल्द्वानी में पहुंच जाएगी, पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के रुकने का इंतजाम के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया गया,

 

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में अधिकारी द्वारा बारीकी से क्या देखा गया। फोर्स कितनी संख्या में स्टेडियम में रुक सकती है और उनके लिए क्या व्यवस्था की जाएगी, इस दौरान एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे की 78 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है।

 

ऐसे में अतिक्रमण के द्वारा बाहर से आने वाली फोर्स को गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रुकाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि अतिक्रमण के दौरान किसी को कोई दिक्कत ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *