लालकुआं पुलिस टीम ने 52 पाउच कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 12.03.2024 को सूरज सिंह राणा पुत्र श्री किशन सिंह राणा निवासी ग्राम नाथूपुर चोमवाल

 

बेरीपड़ाव थाना लालकुआं जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष को बेरीपड़ाव गोला नदी के पास हल्दूचौड से 52 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

गिरफ्तारी टीम

1- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़

2- कांस्टेबल श्री गुरमेज सिंह

3- कांस्टेबल श्री अनिल शर्मा

4- कांस्टेबल श्री मनीष कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *