विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी का जताया आभार…….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-विधानसभा अध्यक्ष की ऋतू खंडूरी की संस्तुति के आधार पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर की प्रबन्ध कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया। वही विधायक शिव अरोरा ने कहा कृषि क्षेत्र के विख्यात देश ही नही विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली भारत की कृषि एवं प्रद्योगिकी क्षेत्र में उत्तराखंड की एक मात्र विश्वविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी में प्रबन्ध कार्यकारणी में सदस्य नियुक्त किया है,

 

उसके लिये विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एव विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का आभार जताया। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से पन्तनगर यूनिवर्सिटी के हित मे उसको देश की अग्रणी यूनिवर्सिटी बनाने के लिये जो बेहतर प्रयास किये जायेंगे वह करेगे उनका प्रयास रहेगा

 

किसान हित ओर इस एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी छात्र छात्राओं के हित ने जो बेहतर होगा उसको प्रदेश सरकार के माध्यम से कराने लिये पूरा प्रयास किया जायेगा । लगातार उत्तराखंड ने अपनी कार्यशैली से चर्चा में रहने वाले विधायक शिव अरोरा को उनकी कार्य कुशलता के चलते प्रदेश सरकार द्वारा उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *