जनसंघ के संस्थापक सदस्य के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धा सुमन……..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को विधायक शिव अरोरा ने नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा डॉ श्याम प्रसाद जिनके इतने बड़े संघर्ष के बाद आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसको भारतीय जनता पार्टी के नाम से जाना जाता है

 

यह उनके अथक परिश्रम और त्याग का परिणाम है हम राष्ट्र प्रेम सेवा समर्पण के भाव के साथ पूरे देश मे हमारी पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ता देश सेवा के कार्य मे लगे हैं। विधायक बोले यह डॉ श्यामा मुखर्जी के बलिदान के कारण ही कश्मीर भारत का अभिन्न अंग कहलाया ओर वर्तमान में मोदी सरकार ने धारा 370 को समाप्त करने का भी कार्य किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर आज पूरे देश मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को मना रही है वह हम सभी करोड़ो कार्यकताओ के प्रेरणा के पुंज है उनका बलिदान देश कभी भुला नही सकता। इस दौरान मेयर रामपाल, जिला महामंत्री अमित नारंग, यशपाल घई, वेद ठुकराल, धीरेश गुप्ता, धीरेंद्र मिश्रा, विनय बत्रा, धर्म सिंह, शाहखान, मयंक कक्कड़, गजेंद्र प्रजापति, विवेक सक्सेना, राधेश शर्मा, सुनील ठुकराल, सुरेश शर्मा, मदन दिवाकर, जगदीश विश्वास, आयुष चिलाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *