कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? पढ़ें पूरी खबर..

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के लिए यह नाम आ रहे हैं चर्चा में।

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा को एक बार फिर बहुमत मिलने के बाद प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए कसरत शुरू हो गयी है। देखा जाए तो भाजपा ने इस बार पुष्कर सिंह धामी के चेहरे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाकर चुनाव लड़ा था।

 

मगर धामी के चुनाव हार जाने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम सामने आने लगे हैं।
इनमें पहला नाम मसूरी से चुनाव जीते गणेश जोशी का सामने आ रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा, रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगा है।

एक बार फिर अनिल बलूनी का नाम भी मुख्यमंत्री के लिये उछलने लगा है। इसी के साथ सतपाल महाराज के नाम पर भी विचार चल रहा है तो यह भी संभव माना जा रहा है कि पुष्कर सिंह धामी को सीएम पद की शपथ दिलवाने के बाद उन्हें उपचुनाव लड़वाया जा सकता है।

 

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि इस बार प्रदेश का मुख्यमंत्री कालाढूंगी से भी हो सकता है। इस बार कालाढूंगी से जीतकर बंशीधर भगत 8 वीं बार पारी खेलेंगे। इसलिए भगत का नाम मुख्यमंत्री के लिए चर्चा में है। इसी के साथ भाजपा आलाकमान तक अपनी सीधी पकड़ रखने वाले सुरेश भट्ट को भी मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है।

 

भाजपा के एक महत्वपूर्ण पद पर हरियाणा में अपनी सेवा देने के बाद भट्ट को उत्तराखंड भेजा गया है। पिछली भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बदलने की हर अटकलों के बीच सुरेश भट्ट का नाम भी बार-बार सामने आता रहा है। इस बार उत्तराखंड में कौन बनेगा मुख्यमंत्री यह आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *