पुलिस ने 14.24 ग्राम स्मैक बरामद कर 2 आरोपियों को किया गरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर-सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने खुलासा करते हुए बताया राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित खालसा ढाबे के पास दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इतने में ही मुखबिर खास की सूचना मिलने पर स्प्लेंडर बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर आने की सूचना मिली।

 

पुलिस द्वारा जिन्को घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों व्यक्ति को दबोच लिया गया जिन की तलाशी ली गई तो उनके पॉकेट के अंदर रखी 14.24 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उप कारागार जेल भेजा गया है।

 

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया बाइक सवार आरोपी मनसूर नगर केलाखेड़ा निवासी शेर खान 25 वर्षीय पुत्र अहमद पहलवान ग्राम टांडा डालचंद निवासी रवि 23 वर्षीय पुत्र देवी दास तलाशी लेने पर इनकी पेंट की पॉकेट में सफेद पन्नी मैं रखी स्मैक बरामद की गई। बरामद के दौरान उन्होंने बताया कि छोटी मोटी चोरी कर कर नशे की आदत को को पूरा करने के लिए करते हैं। इन दोनों आरोपियों का पुलिस अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *