पुजारी ने सिर पर पत्थर से वार कर की प्रेमिका की हत्या,बैग में बांधकर फैका शव……

ख़बर शेयर करें -

हैदराबाद-पुलिस ने हैदराबाद के एक मंदिर के पुजारी को एक महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके साथ उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। यह चौंकाने वाली घटना एक हफ्ते बाद शुक्रवार को सामने आई। जहाँ पुजारी ने एक हफ्ते पहले महिला की हत्या करके उसके शव को मैनहोल में फेंक दिया था।

 

यह हैदराबाद मंदिर का पुजारी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। उसका (पुजारी का) सरूरनगर निवासी अप्सरा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। चूंकि महिला शादी के लिए पुजारी पर दबाव बना रही थी, इसलिए उसने उसे मारने की साजिश रची, सरूरनगर के एक मंदिर के पुजारी वेंकट साई कृष्णा ने सुल्तानपल्ली में महिला की हत्या कर दी और शव को सरूरनगर इलाके में एक मैनहोल में फेंक दिया।

 

शादीशुदा पुजारी ने शादी की ज़िद करने पर पत्थर से वार कर की प्रेमिका की हत्या…….

पुलिस के मुताबिक, वह एक कार में अप्सरा को शहर के बाहरी इलाके सुल्तानपल्ली शमशाबाद मंडल ले गया था। शादी पर महिला के प्रस्ताव पर दोनों के बीच बहस हुई। पुजारी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी,उसने शव को एक बैग में बांधकर कार में रखा और वापस सरूरनगर ले आया, जहां उसने उसे एक मैनहोल में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने शमशाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी रिश्तेदार अप्सरा 3 जून से लापता है।

 

पत्थर से सिर पर वार  कर पुजारी ने की प्रेमिका की हत्या 

पुजारी ने एक बड़े पत्थर से उसका सिर फोड़ कर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को एक बैग में बांधकर कार में रखा और सरूरनगर ले आया, जहां उसने उसे मंदिर के पीछे एक मैनहोल में फेंक दिया। आरोपी ने बाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी रिश्तेदार अप्सरा तीन जून से लापता है। उसने पुलिस को बताया कि अप्सरा, जिसे अपने दोस्तों के साथ भद्राचलम के लिए रवाना होना था, ने 4 जून से फोन उठाना बंद कर दिया और बाद में उसका फोन बंद हो गया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारियों ने पाया कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए विवरण कॉल डेटा जैसे तकनीकी साक्ष्य से मेल नहीं खा रहे थे।पुलिस ने साईं कृष्णा के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सिग्नल चेक किए। संदिग्ध होने पर उन्होंने पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया। शव को मैनहोल से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *