पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले का भव्य शुभारंभ! ₹102.72 करोड़ की 25 विकास परियोजनाओं की सौगात, मेले के लिए ₹10 लाख की घोषणा।
पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ₹102.72 करोड़ की लागत से 25 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही जौलजीबी मेले के आयोजन के लिए ₹10 लाख की सहायता धनराशि देने की घोषणा भी की गई।
इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। जौलजीबी मेले को क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया गया। यह मेला भारत और नेपाल के वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों का भी प्रतीक है।
इस अवसर पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसी पहलों का उल्लेख किया गया। इनके माध्यम से मुनस्यारी की राजमा, ऊनी उत्पादों और कालीन जैसे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

