जेम पर उपलब्ध सामग्री एवं सेवाओं को अनिवार्य रूप से कय किये जाने की व्यवस्था को किया गया लागू….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- उत्तराखण्ड राज्य के शासकीय विभागों एवं उनके अधीनस्थ संस्थाओं में भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस, जेम पर उपलब्ध सामग्री एवं सेवाओं को अनिवार्य रूप से कय किये जाने की व्यवस्था को लागू किया गया है।

 

 

 

 

जेम पोर्टल से सामग्रियों एवं सेवाओं की अनिवार्य रूप से अधिप्राप्ति किये जाने के संबंध में जनपदीय कार्यालयाध्यक्षों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के कम में दिनांक 28.10.2022 को प्रातः 11:00 बजे से डा० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार कलैक्ट्रेट, उधम सिंह नगर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कोषाधिकारी, उधम सिंह नगर की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जनपद उधम सिंह नगर के 102 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

 

 

प्रशिक्षण में आये प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य कोषाधिकारी उधम सिंह नगर डॉ० पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों द्वारा आवश्यक सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाईन खरीददारी की जा सकती है

 

 

 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा दिनांक 9 अगस्त, 2016 को गवर्नमेन्ट ई-मार्केटप्लेस पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। राष्ट्रीय ई गवर्नेस डिवीजन (इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) की तकनीकी रूप से सहायता के साथ ळक्ै – क् ने यह पोर्टल वस्तुओं और सामानों की खरीद के लिये निर्मित किया है।

 

 

 

 

इसके माध्यम से कैशलेस, पेपरलेस तथा सिस्टम द्वारा संचालित होने वाला ई-मार्केटप्लेस है, जो एक ही स्थान पर रहकर बिना मानव सम्पर्क एवं आवागमन किये खरीददारी को पूर्णरूप से सक्षम बनाता है। सरकार द्वारा जेम पोर्टल के गठन का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक खरीददारी में पारदर्शिता एवं दक्षता लाने के साथ-साथ ऑनलाईन व्यवसाय की गति को भी तीव्र करना है।

 

 

 

इस अवसर पर कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना द्वारा जेम पोर्टल के लाभ जेम पोर्टल पर प्राईमरी यूजर, सैकेण्डरी यूजर बनाने की प्रक्रिया, सार्वजनिक विभागों को जेम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया, सामग्री का प्रत्यक्ष कय, निविदा के माध्यम से एल1 के आधार पर सामग्री का कय दो बिड सिस्टम के माध्यम से सामग्री तथा सेवाओं की जेम पोर्टल से अधिप्राप्ति के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

 

 

 

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा नगर निगम, जिला पंचायत मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पी०ए०सी०, पुलिस, लघु सिचाई, जिला पूर्ति कार्यालय, युवा कल्याण, अभियोजन, ग्राम्य विकास, आयुर्वेद विभाग आदि विभागों के अधिकारी ध् कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *