विद्यालय के प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित……

ख़बर शेयर करें -

प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित कर की गई उज्वल भविष्य की कामना….

बाजपुर-एस,टी,ऐम विद्यालय में वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया।विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी कक्षा में प्रियंका, एल केजी में चेतन,यूकेजी में मायरा,कक्षा एक में खेमराज ,कक्षा दो में हर्षिता,पलक,कक्षा सात में शीतल,कक्षा आठ में भावना,इन सभी ने अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 

इस वर्ष विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर कक्षा पांच की पूर्वी चंद्रा 98,द्वातीय स्थान पर कक्षा पांच का उदय 98,1और तृतीय स्थान पर कक्षा आठ की भावना 97,4 रही विद्यालय के प्रबंधक मोहन चंद्र पांडे ने कहा कि वास्तव में विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम किया है जिसका परिणाम हम सबके सामने है

 

वही विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत मठपाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी को बधाई दी।इस अवसर पर विद्यालय की सचिव कमला पांडे ,विद्यालय के कोषाध्यक्ष शोवन सिंह विद्यालय की अध्यापिका दीपा,शोभा,पार्वती,संध्या,गुंजन, सीतल,सोनम आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *