इसरो में चयनित हुआ छात्र,परिवार में दौड़ पड़ी खुशियों की लहर…

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुम्का) नैनीताल जिले के युवाओं ने भी हर क्षेत्र में झंडे गाड़े हैं। जिले के युवा लगातार देश वदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इस बार भी ऐसी ही एक गौरवान्वित कर देने वाली खबर सामने आई है। हल्दुचौड़ के रहने वाले जितेश धारियाल का चयन इसरो के लिए हो गया है। उनका चयन इसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है।

जानकारी के मुताबिक हल्दुचौड़ के दुर्गापालपुर निवासी जितेश धारियाल का चयन भारत सरकार अंतरिक्ष विभाग के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार आंध्र प्रदेश स्थित इसरो में
जितेश धारियाल शरू से ही मेधावी छात्र रहे उन्होंने 2010 में आर्यमन बिरला स्कूल से हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया

 

जबकि 2012 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96% अंक प्राप्त किए थे उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें 50000 रूपये  का पुरस्कार भी प्रदान किया था उनके इस चयन में क्षेत्र में खुशी की लहर है

बधाई देने वालों में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ,पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ,पूर्व विधायक नवीन दुमका ,हरेंद्र बोरा ,नगर पंचायत अध्यक्ष लाल कुआं लालचंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *