हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार का आतंक,,अपनी अपनी जान बचाकर भागे ग्रामीण…

ख़बर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है, अभी कुछ दिन पूर्व ही काठगोदाम स्थित एक गॉंव में एक घास काटने गई महिला को गुलदार ने बुरी तरह घायल कर दिया था महिला की मौत गुलदार के हमले से हुई थी वही अब गुलदार का आतंक हल्द्वानी के अन्य ग्रामीण क्षेत्र में भी देखने को मिला।

 

पंचायत घर के पास आनंदपुर ग्रामसभा के हरिपुर कुँवर सिंह गांव में खेतों की तरफ गुलदार आ गया, जिसने तीन लोगों को घायल भी किया है। वहीं सूचना के बाद पूरे गांव में और उसके आसपास सटे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सभी लोग गुलदार की धरपकड़ में लग गए हैं,

 

खेतों में जेसीबी मशीन तक लगा दी लेकिन गुलदार हत्थे नहीं आया। आप देख सकते है किस तरह से गुलदार सड़क पार कर रहा है और लोग उसे देख कर भाग रहे हैं, वहीं बीते दिनों पहले छडायल नायबाद में गुलदार ने एक घर में कुत्ते को मार दिया था, ऐसे में गुलदार अब पंचायत घर की तरफ देखा गया है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *