पार्षद की दादी को दी श्रद्धांजलि तेरहवीं संस्कार ब्रह्म भोज में पहुंची मीना शर्मा…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा निगम पार्षद बबीता बैरागी की दादी स्वर्गीय श्रीमती जानकी देवी  की तेरहवीं संस्कार ब्रह्म भोज कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि देने  पहुंची इससे पूर्व ट्रांजिट कैंप स्थित आवास पर  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विकास बैरागी की मां और निगम पार्षद बबीता बैरागी की  पूज्यनीय दादी स्वर्गीय जानकी देवी  की तेरहवीं का  कार्यक्रम आयोजित था

 

जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय जानकी देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शर्मा सहित निगम पार्षद प्रीति  साना महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली डॉ सुमित राय उमा सरकार सोनू शर्मा डॉ नव कुमार साना अनिल शर्मा जगदीश कर्मकार रामाधारी गंगवार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *