वायुसेना के दोनो फाइटर प्लेन हुये दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत…

ख़बर शेयर करें -

 मुरैना में वायुसेना के दोनो फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुई एक की मौत….

मुरैना – मध्य प्रदेश में बड़ी हवाई दुर्घटना हुई है। लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश हो गए हैं। समाचार एजेंसी ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि ये हादसा मुरैना के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया जांच के मुताबिक, विमान हादसा पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास हुआ है। पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर विमान का मलबा पड़ा हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी। हादसे की खबर पाते ही प्रशासन घटनास्थल पर रवाना हो गया।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। आपको बता दे कि रक्षा सूत्रों ने ये भी बताया कि दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी। वहां अभ्यास चल रहा था। दोनों फाइटर प्लेन के आपस में टकराए या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वायुसेना इसके लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी करेगी। हादसे के वक्त सुखोई में 2 पायलट थे, जबकि मिराज में एक पायलट था। प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि दो पायलट सुरक्षित हैं, जबकि हेलीकॉप्टर तीसरे पायलट के स्थान पर जल्द ही पहुंच रहा है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हादसे पर नजर बनाए हुए हैं।

 

राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के संपर्क में हैं। उन्हें वीआर चौधरी ने दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्लेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव और राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *