पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, मौके पर सीसीटीवी में कैद हुए अज्ञात हमलावर..

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में करीब 8:20 पर बाइक से आये दो अज्ञात बदमाशों ने ग्राम कुंडेश्वरी स्थित जुड़का निवासी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए।

 

 

 

जानकारी के अनुसार ग्राम जुड़का निवासी 64 वर्षीय महल सिंह पुत्र सिंघाड़ा सिंह आज सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर पर मौजूद थे। दो अज्ञात बाइक सवार उनके घर पहुंचे और बाइक खड़ी कर घर में घुस गये। भीतर घुसकर उन्होंने महल सिंह को गोली मारकार फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश बाइक पर आते हुये दिखाई दे रहे हैं। गोली लगने के बाद महल सिंह उनकी तरफ दौड़े लेकिन नीचे गिर गये। उन्हें अस्पताल लाया गया। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

 

 

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी भी मौके पर पहुंच गये ।और घटना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। महल सिंह एकता स्टोन क्रेशर के मालिक भी थे। महल सिंह इस क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों में माने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *