भूपतवाला, हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

भूपतवाला, हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में सहभागिता कर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्र, समाज और संस्कृति के संरक्षण में संत समाज की भूमिका की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और संत समाज द्वारा राष्ट्र जागरण, सामाजिक एकता तथा सांस्कृतिक संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास एक सशक्त, संगठित और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण में संत समाज की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान प्रदेश की अमूल्य धरोहर है। राज्य सरकार उत्तराखंड में अनियंत्रित जनसांख्यिकीय परिवर्तन, अतिक्रमण तथा देवभूमि के मूल स्वरूप को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रवृत्ति के प्रति पूरी तरह सजग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार उत्तराखंड की सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा इस दिशा में आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संत समाज से प्राप्त मार्गदर्शन को समाज और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके आशीर्वाद को प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, संत समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *