शादी का झांसा देकर महिला से पिछले 3 सालों से करता रहा दुष्कर्म,महिला ने दर्ज कराया मुकदमा…….

ख़बर शेयर करें -

राज्य के विकास नगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला के साथ आरोपित पिछले 3 सालों से दुष्कर्म करता आ रहा है। थाना सहसपुर में एक महिला द्वारा ढलानी के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है इसकी जांच दरोगा रश्मि रावत द्वारा की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से नैनबाग टिहरी निवासी महिला ने कहा है कि कपिल सिंह निवासी ग्राम ढलानी सहसपुर ने कहा कि उसकी पत्नी की 9 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है और कपिल उसे 3 साल से जानता है। कपिल ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित द्वारा महिला को विश्वास दिलाया गया कि वह उससे शादी करेगा और उसके बच्चों का ख्याल रखेगा तथा वह 3 वर्ष से लगातार महिला का यौन शोषण करता रहा इस दौरान दो से तीन बार महिला का गर्भपात भी कराया गया

 

और जब महिला ने शादी की बात कही तो वो टालमटोल करता रहा तथा अधिक दबाव बनाने पर कपिल ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की जिसके बाद वह महिला को धमका रहा है। पुलिस ने इस मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है तथा मामले में जांच की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *