पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष में गांधी पार्क में चल रहा है माल्यार्पण कार्यक्रम…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मेयर रामपाल सिंह ने पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारीयों के साथ गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के महान कार्य कभी भुलाये नहीं जा सकते।

अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद के माध्यम से उन्होंने हर व्यक्ति को देश की प्रगति में सहभागी बनाने का रास्ता दिखाया। उनका पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश और दुनिया में प्रसिद्ध अंत्योदय की बात की थी। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के जनकल्याण के मार्ग पर चलकर ही आज केन्द्र की मोदी सरकार वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ रही है।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, तरुण दत्ता, भारत भूषण चुघ, राम प्रकाश गुप्ता, सत्य प्रकाश चौहान, नत्थू लाल गुप्ता, रश्मि रस्तोगी शालिनी बोरा, देवी मंडल, नीता श्रीवास्तव, फरजाना बेगम, प्रीति धीर, प्रीत ग्रोवर, मण्डल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, धीरेश गुप्ता,सुशील चौहान, बबलू सागर,भुवन गुप्ता, डॉ राकेश सिंह, प्रमोद शर्मा,मोहन तिवारी, विपिन कोली, रामकिशन कोली, राकेश कोली, भूपराम लोधी, राजेश जग्गा, विनय बत्रा, मुकेश पाल, गिरीश पाल, विधान पाण्डेय, सत्यपाल गंगवार, सुनील यादव, मयंक कक्कड़, कैलाश राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *