रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध का आज आठवां दिन,यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई,

ख़बर शेयर करें -

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ा युद्ध अभी भी जारी है और रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध का आज आठवां दिन है यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन गंगा को भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

 

इसी दौरान कुछ दिनों पहले ही यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार को निर्देश देने के लिए एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट का जाकर दस्तक दी। आज उस याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि भारत सरकार भारतीयों को निकालने के लिए अपना काम कर रही है

 

और वे इसपर कोई निर्देश नहीं दे सकते हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने सुनवाई के दौरान कहा कि “हमें छात्रों के साथ सहानुभूति है, हमें बहुत बुरा लग रहा है। लेकिन उन्होंने कहा कि हम रूस के राष्ट्रपति पुतिन को युद्ध रोकने का निर्देश नहीं दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *