रुद्रपुर में साइबर ठगों का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार – ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर उड़ाते थे लाखों

ख़बर शेयर करें -

🟥 समाचार प्लस लाइव: रुद्रपुर में साइबर ठगों का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार – ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर उड़ाते थे लाखों

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये ठग ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को फंसाकर उनके बैंक खातों से नगदी उड़ाया करते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने देश के कई राज्यों में भी साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है।

पीड़ित ने दी थी तहरीर

29 मई 2025 को हरबंस लाल पुत्र स्व. भोगी राम, निवासी शांति कॉलोनी, वार्ड-16 रुद्रपुर ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 19 मई को उनके भारतीय स्टेट बैंक की किच्छा रोड शाखा के खाते से 49,999.99 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। मामला थाना पंतनगर में दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर बनाई गई पुलिस टीम

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस और साइबर सेल की टीम गठित की। सर्विलांस और तकनीकी मदद से जांच करते हुए पुलिस को अहम सुराग मिले।

मुखबिर की सूचना पर दो गिरफ्तार

30 मई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों

मनोज सैनी पुत्र बाल किशन निवासी सैनी कॉलोनी, काशीपुर

अजय सैनी पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी जसपुर खुर्द, काशीपुर

को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य दो साथियों पुष्पेंद्र और सतपाल (दोनों मुरादाबाद निवासी) के साथ मिलकर लोगों को ऑनलाइन गेमिंग में पैसे कमाने का झांसा देकर खाते से रकम निकालते थे।

देशभर में फैला था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, इस गैंग ने उत्तर प्रदेश, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी साइबर ठगी की है। पुलिस अब फरार आरोपियों पुष्पेंद्र और सतपाल की तलाश कर रही है।

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल:

कोतवाल मनोज रतूड़ी, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली, एसआई मोहन चंद्र जोश, प्रियांशु जाशी, संतोष देवरानी, काशीपुर से एसआई विपुल जोशी, महिला एसआई रीता चौहान, साइबर सेल की महेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल ज्योति चौधरी, और पूजा मेहरा आदि शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *