उर्स में प्रशासन की गाइड लाइन का किया गया पालन
मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगे बाबा के चाहने वाले व प्रशासन का किया आभार व्यक्त
कालाढूंगी-(जुबैर आलम) हजरत सय्यद हाजी हबीबुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के 111 वें उर्स मुबारक का आग़ाज़ मंगलवार से जलसे के साथ शुरू हुआ। वही शुक्रवार को चौथे दिन रात को नमाजे इशा के बाद मुरादाबाद से आए कव्वाल आफताब साबरी ने बाबा की शान में कव्वाली पेश कर बाबा के चाहने वालो को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वही आफताब साबरी, शारिक चिश्ती रामपुरी ने भी अपने कलाम पेश किए। इस दौरान सभी ने देश मे अमन चैन की दुआ की इस दौरान उर्स में प्रशासन की गाइड लाइन का पालन किया गया। इस दौरान सदर तस्लीम अहमद उर्फ ठेकेदार ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगे बाबा के चाहने वाले व प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए जनता से मेले में पहुंचने की अपील की।
