वोट के आरोप से टूटा किसान, वायरल वीडियो के बाद की आत्महत्या—गर्भवती पत्नी को रोता छोड़ गया ललित

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर रुद्रपुर के शांतिपुरी नंबर 3 निवासी ललित आर्य पुत्र डींगरम, जो पेशे से किसान था, ने एक भावनात्मक वीडियो वायरल करने के बाद आत्महत्या कर ली। ललित की दो साल पहले जानकी देवी से शादी हुई थी, जो फिलहाल 7 महीने की गर्भवती हैं।

घटना की जड़ पंचायत चुनाव में वोट को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है। ललित बिष्ट नामक युवक ने ललित आर्य पर आरोप लगाया कि उसने उसे वोट नहीं दिया। आरोप लगाने के दौरान ललित बिष्ट ने अपने बच्चे और पैसों की कसम खाकर वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस घटना से आहत ललित आर्य ने भी एक भावुक वीडियो बनाकर अपनी बात रखी और आरोपों को झूठा बताया। लेकिन मानसिक दबाव में आकर उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

गांव में शोक की लहर है, जबकि उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *