उत्तराखंड सरकार ने उद्योगों के लिए बनाया अनुकूल माहौल, सिंगल विंडो सिस्टम से लाइसेंसिंग हुई आसान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने उद्योगों के लिए बनाया अनुकूल माहौल, सिंगल विंडो सिस्टम से लाइसेंसिंग हुई आसान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि व्यापार को सुगम बनाने के उद्देश्य से लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल करते हुए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिससे उद्यमियों को विभिन्न विभागों की अनुमति एक ही मंच के माध्यम से प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए औद्योगिक नीति, लॉजिस्टिक नीति, स्टार्टअप नीति और MSME नीति सहित 30 से अधिक नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों का उद्देश्य निवेशकों और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और सुरक्षित कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास उत्तराखंड को निवेश और उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। नई नीतियों और सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थानीय उद्यमों को मजबूती देने और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों से राज्य में निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *