स्वयंसेवक संघ की विचार गोष्ठी कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुमका) यहां हल्दुचौड के प्राइमरी पाठशाला प्रांगण में आयोजित स्वयंसेवक संघ की विचार गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता खंड संघचालक भोपाल बनकोटी ने कहा कि स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य हिंदू विचारधारा का व्यापक प्रचार प्रसार करना है

 

और समाज में उनकी सहभागिता को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए यह संगठन देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़े संगठन के रूप में कार्य कर रहा है कार्यक्रम में उन्होंने इस क्षेत्र में व्यापक रूप से स्वयंसेवक संघ कार्य करें इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के नए युवाओं को विशेष टिप्स दिए

 

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन पांडे, शहर प्रांत बौद्धिक प्रवक्ता राजेश जोशी,खंड कार्यवाह दीपक राठौर, मंडल कारवां ऋषभ बमीठा, दीपक बिष्ट,शैलेंद्र दुमका ,कमलेश चंदोला, मोहन दुर्गापाल ,सोनू पांडे शहीद ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

बौद्धिक कार्यक्रम ध्वजारोहण व शस्त्र पूजन के बाद हल्दुचौ बाजार में पथ संचलन किया गया जिसमें कतार बंद होकर सभी स्वयंसेवक पूरे बाजार में भ्रमण करने के बाद राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय हल्दुचौड के प्रांगण में पहुंचे जहां कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *