प्रदेश की प्रगति, भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए भाजपा को वोट दें,,14फरवरी को कमल का बटन इतनी बार दबना चाहिए कि वह दबा ही रह जाये-मुख्यमंत्री धामी

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की प्रगति, भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए भाजपा को वोट दें। यहाँ सैनिक कालोनी में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां मौजूद जन समुदाय का आहवान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जो साख विश्व भर में बनी है उससे देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना को जो अधिकार दिये गये हैं

 

उससे हमारे देश की सेना पूरे विश्व में सबसे मजबूत सेनाओं में से एक है। काशीपुर बाजार में रोड शो करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभा में पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं का आहवान किया कि 14 फरवरी के दिन आपको देश में लक्ष्मी का भी आह्वान करना है। उन्होंने कहा कि देवी लक्ष्मी सिर्फ कमल पर बैठकर आती है। अन्य दलों पर निशाना साधते हुए पुष्कर सिंह धामी ने परिहास किया उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जी न तो साइकिल पर, न पंजे पर और न हाथी पर यहाँ तक कि झाड़ू पर भी नहीं आती है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को समृद्ध बनाने के लिए कमल के फूल पर बटन दबायें। 14 फरवरी को कमल का बटन इतनी बार दबना चाहिए कि वह दबा ही रह जाये।

 

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा विजयी हों का नारा लगाकर वहाँ मौजूद जनता से हाथ उठाकर हामी भरने को भी कहा। बाद में मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप चौक से मुख्य बाजार में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मत की अपील की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां चामुंडा मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। सैनिक कालोनी में आयोजित चुनावी जनसभा में विधायक हरभजन सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ गिरीश चंद्र तिवारी, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, राजदीपिका मधुर, पार्षद पुष्कर बिष्ट, लाल सिंह नेगी समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *