भाजपा नेता सुजाहत यार खां के नेतृत्व में किया गया सीएम धामी का स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी के देहरादून आवास पर पहुंचकर किया स्वागत

किच्छा-(एम सलीम खान) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी सुजाहत यार  खां के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः मुख्यमंत्री बनने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया

 

।इस दौरान यार खा ने कहा कि युवा नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा ने पुनः पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना कर युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि थामी ने जिस तरह छह महीने के अपने कार्यकाल में प्रदेश को गति प्रदान की थी,उसी तरह उत्तराखंड का चहुंमुखी और पूर्व मे की गई घोषणाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय के हितों में कार्य किया है। जिसकी वजह से उत्तराखंड में मुस्लिम समुदाय ने इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान किया। उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता परवेज खान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *