बड़ी खबर तो क्या बलूनी संभालेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी ?

ख़बर शेयर करें -

कुछ ही देर में आ सकता है फैसला सीएम धामी को मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी

देहरादून विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ताजपोशी को लेकर असमंजस की स्थिति को विराम दे दिया है ।तय माना जा रहा है कि संघ और पीएम मोदी सहित शाह के नजदीक मानें जाने वाले अनिल बलूनी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने की तैयारी अंतिम दौर में हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व कुछ ही देर में इस बड़े फैसले पर अंतिम मुहर लगा सकता है। बलूनी का राजनीति सफर पत्रकारिता जगत से शुरू हुआ था।

 

अनिल बलूनी ने धीरे धीरे संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाई और पीएम मोदी सहित अमित शाह और राज्यपाल के विशेष कार्य अधिकारी तक सफर तय किया। जिसके बाद उनकी ताजपोशी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रूप में हो सकती है। वही खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जाने की बात भी सामने आई है।

 

हालांकि अब तक यही चर्चा थी कि भाजपा फिर एक बार पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौप सकतीं हैं। इन चर्चाओं पर अब विराम लग गया। यह बात पूरी तरह साफ हो गई है कि अनिल बलूनी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इस पर अंतिम मुहर लगने की तैयारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *