हनुमान मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-गांधी कॉलोनी स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर 11वां विराट श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया इस अवसर पर बाहर से आए हुए भजन गायकों द्वारा श्री बालाजी महाराज के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर उपस्थित सैकड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

                   

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने श्री बालाजी महोत्सव में पहुंचकर भव्य दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर भी गए जहां उन्होंने आरती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

                   

इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुनील यादव सहित उनकी कमेटी द्वारा श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा का पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया आयोजकों द्वारा श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया यहां श्रीमती शर्मा के साथ व्यापारी नेता राजकुमार सीकरी संजीव रस्तोगी रानी रस्तोगी साक्षी प्रीतम यादव भारत भूषण प्रदीप यादव विशाल यादव विष्णु यादव मिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य बालाजी भक्त उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध भजन गायक डंपी चोपड़ा द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *