महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से बढ़ रही है आगे-मीना शर्मा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है

 

वहां संपन्नता के साथ-साथ हमेशा खुशी का माहौल रहता है शर्मा शनिवार को सोनिया होटल में आयोजित पंजाबी महिला महासभा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी इस अवसर पर महिला पंजाबी महासभा द्वारा शर्मा को  बुके देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में रेनू अरोरा रचना अरोड़ा उर्वशी गाबा साक्षी  छाबड़ा शिल्पी अरोरा रश्मि शारदा महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली मंजू जैन सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *