काशीपुर क्षेत्र के नशा माफियाओं को मिली चेतावनीनशा माफियाओं को गुंडा एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में भेजा जाएगा जेल

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- (सुनील शर्मा) काशीपुर स्थानांतरित होकर पहुंचे नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने चार्ज संभालते ही काशीपुर क्षेत्र के नशा माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस अवैध काम से बाज आ जाएं वरना पुलिस के रडार पर तमाम नशा माफियाओं को गुंडा एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए ASP ने यह भी कहा कि काशीपुर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाना और क्षेत्र को अपराध मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी जिससे शहर वासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार का PHQ देहरादून में ट्रांसफर होने पर STF  देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन को काशीपुर का चार्ज दिया गया है ASP कार्यालय में जहां प्रमोद कुमार को पत्रकारों के बीच पुलिस महकमे ने भावभीनी विदाई करते हुए उनको शुभकामनाएं दी तो वही नवनियुक्त ASP चंद्रमोहन का स्वागत भी किया गया इस दौरान उन्होंने मीडिया से अपने व्याक्तित्व  में कहा कि क्षेत्र के नशा माफिया उनके रडार पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *