डॉक्टर अमरेंद्र त्रिपाठी को वनस्पति विज्ञान में ओरल प्रस्तुतिकरण में मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड…

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोध छात्र डॉक्टर अमरेंद्र त्रिपाठी को वनस्पति विज्ञान में ओरल प्रस्तुतिकरण में यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला । यह पुरुस्कार यूकोस्ट द्वारा आयोजित १५ एवं १६ उत्तराखंड साइंस कांग्रेस में यूकेपीएससी के चेयरमैन डॉक्टर राकेश कुमार ,ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति तथा डॉक्टर राजेंद्र डोभाल द्वारा उन्हें प्रदान किया गया ।

 

उत्तराखंड साइंस कांग्रेस ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित की गई । डॉक्टर अमरेंद्र ने एंटीबैक्टीरियल पोटेंशियल ऑफ एथनोलिक एक्सट्रैक्टिफ लीफ स्टेम एंड राइट फ्रॉम कुमाऊं हिमालय पर प्रस्तुत किया।

 

डॉक्टर त्रिपाठी की उपलब्धि पर प्रो एस एस बर्गली प्रो वाई एस रावत प्रो एस सी सती डॉक्टर किरण डॉक्टर सुषमा डॉक्टर नीलू डॉक्टर अनिल डॉक्टर कपिल डॉक्टर नवीन डॉक्टर हर्ष डॉक्टर प्रभा डॉक्टर हेम सहित शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी सह निदेशक डॉक्टर आशीष तिवारी सहायक निदेशक डॉक्टर महेश आर्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *