कोटद्वार में यूथ कांग्रेस की बैठक, “मेरा वोट, मेरा अधिकार” अभियान और प्रदेश के मुद्दों पर हुई चर्चा…. 

कोटद्वार – कोटद्वार यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें “मेरा वोट, मेरा अधिकार” अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही, प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर भी गंभीर मंथन हुआ।

बैठक का नेतृत्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत ने किया, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटद्वार जिला प्रभारी आफताब आलम ने विशेष रूप से उपस्थित होकर संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा पर मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। संगठन के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर प्रदेश में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी युवाओं का उत्साहपूर्ण सहयोग और सक्रिय भागीदारी संगठन की ऊर्जा और एकता का प्रतीक रही।