युगल किशोर पन्त ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ली महत्वपूर्ण बैठक….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-  जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक ली। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 15 अगस्त को जनपद में डायमण्ड जुबली के रूप में भव्य रूप से मानाया जायेगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वतंत्रा दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को भी आमंत्रित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जहाॅ विश्व के विभिन्न देशों में उत्थल-पुथल मची हुई है,

वहीं हमारे देश में जनता अपनी मनचाही सरकार बनाती है। उन्होंने कहा कि हमार लोकतंत्र विश्व का सबसे अच्छा लोकतंत्र है। उन्होंने तिरंगा खरीदने में असमर्थ परिवारों की सूची परियोजना निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश सभी अधिशासी अधिकारियों, बीडीओ व पूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अन्त्योदय कार्ड धारकों तक झण्डा पहुॅचाने की व्यवस्था करने के निर्देश पूर्ति विभाग को दिये।

उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में झण्डे लगवाने हेतु अधिशासी अधिकारियों को, ग्रामीण क्षेत्रों में झण्डे लगवाने हेतु खण्ड विकास अधिकारियों को टीमे गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, खण्ड विकास कार्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत झण्डा वितरण स्टाॅल लगाने के साथ ही सभी कार्यालय अध्यक्षों को हस्ताक्षर अभियान चलाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *